What is Leap Year and Leap Day : “Leap Year” का अर्थ क्या होता है? और यह क्यों महत्वपूर्ण है? इसे कब शुरू किया गया था? और इसे कैसे मापा जाता है? आइए, हम इसे सरल भाषा में समझें।
साल 2024 एक ‘Leap Year’ है। साल 2024 के दूसरे महीने में एक अतिरिक्त दिन होगा | हर चार साल में ऐसा होता है, लेकिन आपको यह जानकर अच्छा लगेगा कि लीप वर्ष क्या होता है और इसकी आवश्यकता क्यों है। क्या हर चौथा साल एक Leap Year होता है? चलिए, हम इसे समझते हैं।
लीप वर्ष में सामान्य 365 दिनों की तुलना में 366 दिन होते हैं। वर्ष के सबसे छोटे महीने फरवरी में 29 फरवरी के रूप में अतिरिक्त दिन को जोड़ा जाता है।
सौर कैलेंडर में एक वर्ष में पृथ्वी द्वारा सूर्य के चारों ओर लगाए गए एक चक्कर को दर्शाता है। पृथ्वी को सूर्य की परिक्रमा करने में 365 दिन, 5 घंटे, 48 मिनट और 46 सेकंड का समय लगता है। इस प्रकार एक सामान्य वर्ष की लंबाई को 365 दिनों तक पूर्णांकित किया जाता है। अतिरिक्त समय को ध्यान में रखते हुए, छह घंटे को पूर्णांकित किया जाता है, और 4 साल में 6 घंटा 24 घंटा में बदल जाता है, जो एक पूरा दिन होता है | हर चौथे वर्ष में जोड़ा जाता है। जिसे हम Leap Year कहते है| यदि ऐसा नहीं किया गया होता, तो फसल चक्र और धीरे-धीरे वर्ष के अलग-अलग समय पर ऋतुएँ आने लगेंगी, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा होगी।
लीप दिवस 29 फरवरी 2024 को है। फरवरी में आमतौर पर 28 दिन (वर्ष का सबसे छोटा महीना) होता है, लेकिन हर चार साल में इसमें एक अतिरिक्त दिन जुड़ता है जिसे लीप डे कहते है। आखिरी लीप डे 2020 में था।
पोप ग्रेगरी XIII ने एक बार कोशिश की थी समस्या का हल करने की, पर इसका पूरा समाधान सही नहीं था। उन्होंने फैसला किया कि कुछ लीप वर्षों को हटा देना चाहिए, लगभग हर सौ वर्षों में एक लीप वर्ष, ताकि अतिरिक्त दिनों का सही से सामंजस्य बना रहे। उसके लिए उन्होंने उन वर्षों को चुना जो 00 से समाप्त होते थे।
लेकिन, 00 से समाप्त होने वाले सभी वर्षों में से लीप वर्ष को हटा देने से गणना पुनः गड़बड़ा गई। आखिर में, ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 00 वर्ष जो 400 से विभाज्य थे, उन्हें लीप वर्ष के रूप में नहीं गिना गया | इसलिए, 1900 एक लीप वर्ष नहीं था, बल्कि 2000 था।
प्रश्न- क्या 2024 एक लीप वर्ष है?
उत्तर – हाँ, 2024 एक लीप वर्ष है। इसमें 366 दिन होते हैं
प्रश्न- लीप डे क्या है
उत्तर – लीप दिवस प्रत्येक फरवरी माह के अंत में जोड़ा जाने वाला अतिरिक्त दिन है
प्रश्न- हमारे यहां लीप वर्ष और लीप दिवस क्यों होते हैं?
उत्तर – लीप वर्ष और लीप दिवस हमें सौर कैलेंडर को सही रूप से मापने में मदद करते हैं ताकि हम समय को सही रूप से माप कर सकें।
उत्तर – यदि कोई वर्ष 4 या 400 से विभाज्य है, तो वह एक लीप वर्ष है।
प्रश्न- फरवरी में लीप डे क्यों होता है?
उत्तर – साल के सबसे छोटे महीने में ही अतिरिक्त दिन को जोड़ा जाता है इसलिए फरवरी में लीप डे होता है |