Realme 9i 5G एकदम iPhone के लुक से सुसज्जित है। रीयलमी का यह शानदार स्मार्टफोन, कम बजट के साथ मार्केट में iPhone को कड़ी चुनौती दे रहा है। अगर आप भी कम बजट में iPhone जैसे स्मार्टफोन का आनंद उठाना चाहते हैं, तो Realme 9i 5G स्मार्टफोन की ओर जा सकते हैं। यह फोन डिजाइन में एकदम iPhone जैसा ही दिखता है और फीचर्स भी इस फोन में काफी कमाल के हैं। अगर आपको भी रीयलमी के स्मार्टफोन पसंद हैं, तो इस लेख में आज के इस सीरीज में आपको Realme 9i 5G की कीमतों के साथ-साथ सभी फीचर्स के बारे में जानकारी मिलेगी।
Table of Contents
Realme 9i 5G Price in India
Realme 9i 5G, की शुरुआती कीमत लगभग 14,999 रुपए है। इसके 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत लगभग 16,499 रुपए है। जब यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ था, तो उस समय इसकी कीमत लगभग 13,999 रुपए थी। अब जबकि उसकी कीमत में 999 रुपए की बदलाव देखने को मिल रहा है।
Realme 9i 5G Display
Realme 9i 5G में बजट के हिसाब से एक बहुत अच्छा डिस्प्ले दिया गया है। इस फ़ोन में एक बड़ा 6.6 इंच का IPS LCD डिस्प्ले स्क्रीन है, जिसका पिक्सल साइज 1080×2408 है। फ़ोन की स्मूथ चलने के लिए पिक्सल डेंसिटी (400 PPI) भी है। इसके अलावा, फ़ोन में 90 Hz का रिफ्रेश रेट भी है, और Waterdrop Notch के साथ Bezel-less डिज़ाइन भी है, जिससे आपको एक बेहद शानदार डिस्प्ले एक्सपीरियंस मिलेगा।
Realme 9i 5G Battery & Charger
Realme 9i 5G की बैटरी और चार्जिंग की बात करें, तो इस फ़ोन में आपको एक बहुत बड़ी 5000 mAh की बैटरी मिलती है जो बहुत अच्छी बैटरी लाइफ प्रदान करती है। इसके साथ ही, चार्जिंग के लिए फ़ोन में 18W का फास्ट चार्ज सपोर्ट USB Type-C पोर्ट के साथ है। इस फ़ोन को 0% से 100% तक फुल चार्ज होने में लगभग 60 मिनट से लेकर 2 घंटे का समय लग सकता है। एक बार फुल चार्ज होने पर आप 7 से लेकर 8 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
Realme 9i 5G Camera
Realme 9i 5G में कैमरा सेटअप भी बहुत बढ़िया है, इस शानदार स्मार्टफोन में। इसमें 50 MP का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, 2 MP का Depth कैमरा और 2 MP का मैक्रो कैमरा हैं। साथ ही, एलईडी फ्लैशलाइट भी है जो आपको कमरे की कमी में भी मदद करेगा। प्राइमरी कैमरे से आप Full HD 30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। इसके बाद, आपके सेल्फी के लिए फोन में 8 MP का वाइड एंगल कैमरा है। इस सेल्फी कैमरे से भी आप Full HD 30fps पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
Realme 9i 5G Processor
Realme ने अपने नए 5G फ़ोन Realme 9i 5G के लिए बहुत अच्छा प्रोसेसर चुना है, और वह भी बजट के हिसाब से। इस फ़ोन में MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर है, जो इस क्षेत्र में एक बहुत अच्छा परफ़ॉर्मेंस देने वाला प्रोसेसर है। इसके अलावा, यह प्रोसेसर 5G नेटवर्क को भी समर्थित करता है, जिससे आपको तेज़ इंटरनेट कनेक्शन का आनंद मिलेगा।
Realme 9i 5G Specification
Features | Specifications |
---|---|
Model Name | Realme 9i 5G |
RAM | 4 GB |
Internal Storage | 64 GB |
GPU/CPU Processor | MediaTek Dimensity 810, Octa core (2.4 GHz, Dual Core + 2 GHz, Hexa Core) |
Display Screen | 6.6 inches IPS LCD Display Screen, Pixel Size 1080×2408, Pixel Density (400 PPI) & 90 Hz Refresh Rate, Bezel-less With Waterdrop Notch |
Screen Brightness | 400 Nits |
Rear Camera | 50 MP Primary Camera, 2 MP Depth Camera & 2 MP Macro Camera, Full HD 30fps Video Recording Supported |
Front Camera | 8 MP Wide Angle Camera, Full HD 30fps Video Recording Supported |
Flashlight | LED |
Battery | 5000 mAh |
Charger | 18W Fast Charging Support With USB Type-C Port |
SIM Card | Dual |
Supported Network | 5G Supported in India + 4G VoLTE, 3G, 2G |
Fingerprint Lock | Available |
Face Lock | Available |
Colour Option | Rocking Black, Metallica Gold & Soulful Blue |
Realme 9i 5G Vs Xiaomi Redmi Note 11 Motorola G52
Realme 9i 5G Rivals
Realme 9i 5G, जो एक बहुत ही शानदार लुक वाला स्मार्टफोन है, इसका मुकाबला भारतीय बाजार में Xiaomi Redmi Note 11 और Xiaomi Redmi Note 12 से हो रहा है। इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत लगभग Realme 9i 5G के कीमत के आसपास ही है।