Kinetic E-luna भारतीय बाजार पर राज करने वाली एक स्कटूर | इस स्कटूर की खास बात ये की ये पेट्रोल से न चल कर इलेक्ट्रिसिटी से चलेगी जो की हमारे पर्यावरण के लिए एक अच्छा विकल्प साबित होगा | अगर आप भी इसकी कीमत , लुन्चिंग डेट और फीचर के बारे में जानना चाहते है तो इस आर्टिकल में लास्ट तक बने रहिये|
Kinetic E-luna भारत में अपना इलेक्ट्रिक संस्करण E-luna 7 फरवरी 2024 को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी के अनुसार Kinetic E-luna पूरी तरह से भारत में निर्मित उत्पाद है जिसे मजबूत और टिकाऊ ई-विकल के रूप मे डिजाइन किया गया है।
यह न केवल भारत के टियर-1 शहरो में बल्कि टियर -2 और टियर -3 के साथ-साथ ग्रामीण भारत के लोगो के लिए भी उपयोगी साबित होगा।
Kinetic E-luna (काइनेटिक ई-लूना) अब भारत की सडको पर दौड़ने के लिए तैयार है। कंपनी के अनुसार ई-लूना की बुकिंग 26 जनवरी 2024 से शुरू होगा। ग्राहक काइनेटिक ग्रीन वेबसाइट (https://kineticgreen.com/) पर जाकर 500 रु के टोकन अमाउंट के साथ आधिकारिक तौर पर प्री बुकिंग कर सकते है।
Kinetic E-luna की लीक हुई तस्वीर से पता चलता है कि ई-लूना एक ट्यूबलर फ्रेम पर आधारित हो सकता है और ICE संस्करण के समान दिख सकता है।
तस्वीर में इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ एक चौकोर हेडलैंप हाउसिंग और एक फ्लैट फ़ुटबोर्ड के साथ 2 सीट उपलब्द है।
Kinetic E-luna के कीमत की बात करे तो अभी तक इसकी कोई offical जानकारी नहीं दी गई है। एक फेमस वेबसाइट bikewale के अनुसार एक संभावित कीमत 90,000 – 1,00,000 के बीच हो सकता है।
Kinetic E-luna (काइनेटिक ई-लूना) अच्छे माइलेज का दावा करता है। जो 110 km की रेंज कवर करता है। वही स्पीड की बात करे तो इसकी स्पीड 50 km/h हो सकता है |
Kinetic E-luna में एक अच्छे क्वालिटी का बैटरी दिया गया है जो Kinetic E-luna को एक अच्छा इलेक्ट्रिक स्कटूर होने में मदद करेगा| इसमें 2 KW तक की लिथियम आयन की बैटरी लगा होगा जो स्कटूर को एक पावर देगा| इसके साथ ही स्कटूर को चार्ज करने के लिए एक पोर्टेबल चार्जर भी आपको दिया जायेगा, जिससे आप Kinetic E-luna को 3-4 घंटे में पूरा चार्ज कर सकेंगे और से 100 Km तक आसानी से एक बार के चार्ज में चला सकते है |
Kinetic E-luna में मोटर की बात करे तो इसमें एक ब्रशलेस डीसी हब मोटर दिया गया है जो 22 NM का टॉर्क प्रदान करता है| कंसोल में स्पीड, ऑडोमीटर टिप , बैटरी एसओसी , डीटीई , डायरेक्शन इंडिकेटर , हाई बीम इंडिकेटर और रेडी सिम्बल शामिल है जैसा की लिस्टिंग में दवा किया गया है |
Kinetic E-luna फरवरी के पहले या दुसरे हप्ते मे लाँच के साथ ही लूना के बारे में पूरी जानकारी सामने आएंगी। आपको आपको बता दे की काइनेटीक ग्रीन एनर्जी एंड पावर सॉल्यूशंस का मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट महाराष्ट्र के अहमदनगर में है। कंपनी ने कहा कि इस प्लांट में हर महीने 5000 यूनिट Kinetic E-luna बनाने की क्षमता है। अगर लूना लोगो के उम्मीद पर खरा उतरती है तो एक बार फिर ये भारतीय बजार में राज करेगी।