Vivo X Fold 3 : Vivo स्मार्टफोन कंपनी एक और नए फोल्डिंग स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इस समय में, फोल्डिंग स्मार्टफोन का क्रेज धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इसलिए कई कंपनियों की नजरें फोल्डिंग स्मार्टफोन पर हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Vivo X Fold 3 जल्द ही लॉन्च हो सकता है। इसके लॉन्च से पहले इस फोन के डिटेल्स और डिजाइन लीक हो गए हैं। इस फोन में 120W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50MP प्राइमरी कैमरा मिलने की बात हो रही है। नीचे इस फोन के अन्य फीचर्स के बारे में पढ़ें।
Table of Contents
Vivo X Fold 3 Launching Date
Vivo का नया फोल्डिंग स्मार्टफोन Vivo X Fold 3 कब तक लॉन्च होगा, इसकी अभी कोई विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि सोशल मीडिया और खबरों में इस पर चर्चाएं हो रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोल्डिंग स्मार्टफोन संभाविततः आने वाले साल 2024 के पहले महीने में लॉन्च हो सकता है।
Vivo X Fold 3 Pro (V2337A) specifications :-
— Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) December 27, 2023
✅ 2K resolution LTPO 120Hz RR
✅Ultrasonic in-display fingerprint scanner in both display
✅100W wired charging+50W wireless charging
✅50MP OIS + UW + persicope
✅ Snapdragon 8 Gen 3
✅Price will be around Yuan 8999 - 9999
✅Will… pic.twitter.com/FTgoEZyD79
Vivo X Fold 3 Price in India
Vivo के इस नए फोल्डिंग स्मार्टफोन Vivo X Fold 3 की कीमतों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। हालांकि, एक प्रमुख टेक्नोलॉजी वेबसाइट Smartprix के मुताबिक, Vivo कंपनी का यह फोल्डिंग स्मार्टफोन लगभग 1,14,990 रुपए के बजट में भारतीय मार्केट में लॉन्च हो सकता है।
Vivo X Fold 3 Display
Vivo X Fold 3 का डिस्प्ले बहुत ही बढ़िया होने वाला है। इस फोन में आपको 8.2 इंच का बड़ा LTPO AMOLED डिस्प्ले स्क्रीन मिल सकता है, जिसका रेजोल्यूशन 1916 x 2160 पिक्सल होगा। यह डुअल फोल्डेबल डिस्प्ले स्क्रीन 360 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें 1800 Nits की स्क्रीन ब्राइटनेस और 144 Hz का रिफ्रेश रेट हो सकता है, साथ ही पंच-होल डिस्प्ले भी हो सकता है।
Vivo X Fold 3 Battery & Charger
Vivo X Fold 3 के बैटरी और चार्जर के बारे में बड़ी जानकारी सामने आई है। इस फोन में 4800 mAh का बैटरी है और इसे 120W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट USB Type-C पोर्ट के साथ मिल सकता है। इसके अलावा, इसमें 50W का वायरलेस चार्जिंग और 10W का रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी हो सकता है। यह फोन 0% से 100% तक चार्ज होने में 25 से 35 मिनट का समय लगा सकता है। एक बार चार्ज करने पर आप इसे 7 से 8 घंटे तक यूज कर सकते हैं।
Vivo X Fold 3 Camera
Vivo X Fold 3 में कैमरा भी बहुत अच्छा होने की संभावना है। इस फोन में 50 MP + 12 MP + 12 MP का ट्रिपल प्राइमरी कैमरा सेटअप हो सकता है। इसके साथ ही, एलईडी फ्लैशलाइट भी हो सकती है। प्राइमरी कैमरे से आप 4K 30 fps पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। आगे की ओर 16 MP + 16 MP का सेल्फी कैमरा भी हो सकता है, जिसमें Sony IMX866 सेंसर और लेंस शामिल हो सकती हैं।
Vivo X Fold 3 Processor
Vivo के आने वाले नए फोल्डिंग स्मार्टफोन Vivo X Fold 3 में प्रोसेसर की बात करते हैं। इसमें आपको Qualcomm का पावरफुल और नवीनतम प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 देखने को मिल सकता है। इस प्रोसेसर का परफॉर्मेंस बहुत अच्छा है, जिससे आप गेमिंग भी कर सकते हैं और फोन हैंग या गर्म नहीं होगा। यह प्रोसेसर हाई-स्पीड 5G नेटवर्क को भी समर्थित करता है।
Vivo X Fold 3 Specification
Category | Specifications |
---|---|
Display | 8.2-inch LTPO AMOLED, 1916 x 2160 pixels, 360 ppi |
Foldable, Dual Display, HDR10+, 1800 nits (peak) | |
144Hz Refresh Rate, 240Hz Touch Sampling Rate | |
Punch Hole Display | |
Camera | Triple Rear: 50MP + 12MP + 12MP (OIS, 4K@30fps) |
Dual Front: 16MP + 16MP (Sony IMX866) | |
Flashlight | LED |
Technical | Snapdragon 8 Gen 3, 3.3GHz Octa Core, 12GB RAM |
256GB Inbuilt Memory | |
Connectivity | 4G, 5G, VoLTE |
Bluetooth v5.3, WiFi, NFC | |
USB-C v2.0 | |
Battery & Charger | 4800mAh Battery, 120W Fast Charging, 50W Wireless Charging, 10W Reverse Charging |
VIVO X fold 3 - Launch Date, Price & Specifications!
// More Read //